जमशेदपुर में समाजसेवियों व बुद्धिजीवियों ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को दी नये साल की शुभकामनाएं

Jamshedpur

जमशेदपुर में नववर्ष 2026 के अवसर पर शहर के समाजसेवी और बुद्धिजीवी अधिकारियों के पास पहुंचकर नए साल की शुभकामनाएं दी। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त  करण सत्यार्थी ने समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों का स्वागत किया और सभी को नव वर्ष की ढेरों शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग, डीएसपी हेड क्वार्टर 1 भोला प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी, आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, मांगो यातायात थाना प्रभारी करमाली, बिष्टुपुर यातायात थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह, और जमशेदपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संज़ीव भारद्वाज को समाजसेवियों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर नव वर्ष की बधाई दी।

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त  करण सत्यार्थी ने कहा कि नया वर्ष अपने विचारों, आदतों और लक्ष्यों को सकारात्मक दिशा देने का समय है। वहीं, मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान ने इस अवसर पर सभी से संकल्प लेने की अपील की कि वे समाज में शांति, प्रेम और एकता बढ़ाने, जरूरतमंदों की सहायता करने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का प्रयास करें।

इस समारोह में मुख्य रूप से फूरीडा के प्रेसिडेंट भास्कर कुमार, केंद्रीय शांति समिति के सदस्य मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, और रिपु सुदन राज विशेष रूप से उपस्थित होकर खुशियां मनाने में शामिल हुए। इस तरह जमशेदपुर के समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने नववर्ष के आगमन को सकारात्मक संदेश और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक के रूप में मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *