हजारीबाग: भीड़भाड़ वाले बड़ा बाज़ार में धमाका, महिला समेत तीन की मौत; साजिशन रखा गया विस्फोटक

HAZARIBAGH

बड़ा बाज़ार टीओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत हबीबी नगर में हुए जोरदार ब्लास्ट में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।

मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग बाड़ी की सफ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज़ धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि धमाका किसी विस्फोटक सामग्री से हुआ या किसी अन्य वजह से। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *