महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना




RANCHI

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने बाबा भोलेनाथ की पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्य की प्रगति, सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे और पूरे वातावरण में हर-हर महादेव के जयघोष गूंज रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान आयोजन महासमिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। हाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें सुबह से ही देखी गईं।

राजधानी में इस बार महाशिवरात्रि को लेकर विशेष उत्साह देखा गया, वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *