SAHEBGANJ
राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक में अपराधियों द्वारा तीन भाइयों पर चाकू और रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
साहेबगंज दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना की विस्तृत जानकारी ली और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
पुलिस प्रशासन ने कहा है कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
