मरांग बुरु पारसनाथ में बाहा पर्व की तैयारी तेज, 18-21 फरवरी कार्यक्रम में CM हेमंत सोरेन को आमंत्रण

गिरिडीह प्रतिनिधिमंडल ने कांके रोड स्थित आवास पर की मुलाकात, हेमन्त सोरेन को दिया आमंत्रण

RANCHI

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में मंगलवार को मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति, गिरिडीह के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मरांग बुरु पारसनाथ में 18 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के ‘बाहा पर्व’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा भी उपस्थित थे।

प्रतिनिधिमंडल में समिति के मुख्य संरक्षक विष्णु किस्कू, संरक्षक महावीर मुर्मू, नाइके बाबा चंदूलाल टुडू, मांझी हड़ाम राजेश किस्कू, सुनील मुर्मू, संयोजक सुशील मुर्मू, मरंग गुरू संस्थान के अध्यक्ष शनिचर बेसरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य माइनों हेंब्रम सहित कई सदस्य शामिल रहे।

समिति के अन्य सदस्यों में सुधीर बास्के, फागु मरांडी, सुरेश हेंब्रम, राजेश सोरेन, बाबूलाल सोरेन, हीरालाल टुडू और विनोद सोरेन भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *