टीम MADNESS बनी चैंपियन, रीत अग्रवाल को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब
Saraikela-Kharsawan
सरायकेला-खरसावां जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में गोविंद विद्यालय, टामुलिया में आश्मिता बास्केटबॉल लीग 2025-26 (खेलो इंडिया) का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीमवर्क और खेल भावना का प्रदर्शन किया, जिससे टूर्नामेंट रोमांचक बन गया।
इस लीग में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। मुकाबले बेहद प्रतिस्पर्धी रहे और दर्शकों को शानदार खेल देखने को मिला।
कार्यक्रम में गोविंद विद्यालय के सचिव अभिषेक शर्मा, mango नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान, विद्यालय की HOD एन. रज़िया, झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं भारतीय बास्केटबॉल टीम के कोच जे.पी. सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, टेक्निकल हेड आरिफ आफताब तथा कार्यकारिणी सदस्य जलाल शेख, निजाम अली और सुप्रिया करन सहित कई अतिथि मौजूद रहे।
टूर्नामेंट परिणाम:
तृतीय स्थान – ISWP टीम
द्वितीय स्थान – टाटा स्टील ट्रेनिंग टीम
प्रथम स्थान/चैंपियन – टीम MADNESS
टीम MADNESS की खिलाड़ी रीत अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। विजेता टीमों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को विशेष नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में शाबानुल हक, अजहर खान, अमित शर्मा, अंजलि, राहुल सोना, हरीश, विशाल दास, दीपक साहू और अरहान सहित कई सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
