राहत: ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अभिभावक इलियास खान इंजीनियर के हाथों कंबल वितरण

JAMSHEDPUR 

ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट जमशेदपुर के द्वारा दिनांक 27 दिसंबर को आजाद मैरेज हॉल में ठंड से बचने के लिए जरूरतमंद गरीबों में कम्बल वितरण किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अभिभावक इंजीनियर मोहम्मद इलयास खान एवं ओबैदुल्लाह खान ने अपने हाथों से लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए समाज के 200 जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कम्बल वितरण किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर शाकिर अज़ीमाबादी,हाजी जमील असगर और मोहम्मद कैस भी उपस्थित थे।ट्रस्ट के अध्यक्ष मतीनुल हक अंसारी ने बताया कि शीतलहर के कारण ठंड से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में कम्बल वितरण से लोगों को ठंड से बचाव में मदद मिलती है।

सभा का संचालन मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान ने किया उन्होंने बताया के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानवता के नाते जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य सर्दी के मौसम में बेहद आवश्यक हैं।

ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष मतीनुल हक अंसारी,ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर,नादिर खान, अयूब अली, शाहिद परवेज़, मासूम खान, सोहेल अख्तर अंसारी, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, एमडी फ़िरोज़ आलम, मास्टर निज़ामुद्दीन, मोहम्मद जमालुद्दीन, सिद्दीक़ अली, मास्टर खुर्शीद अहमद खान, मेनू खान, आफ़ताब आलम, शेरू, महिला विंग की इंचार्ज शमशाद बेगम, आर्शी, नसीमा खातून खास तौर से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *