CM हेमंत सोरेन से मिली ‘मुर्गा ट्रॉफी’फिल्म की टीम, निर्देशक शशि वर्मा से झारखंड में सिनेमा के वातावरण पर चर्चा

RANCHI

 
अंतर्राष्ट्रीय बॉलीवुड फिल्म मुर्गा ट्रॉफी की टीम ने आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत  सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं, सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

फिल्म मुर्गा ट्रॉफी के निर्देशक शशि वर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि झारखंड की प्राकृतिक लोकेशन, सांस्कृतिक विविधता और स्थानीय प्रतिभा फिल्म निर्माण के लिए बेहद अनुकूल है। उन्होंने राज्य में शूटिंग और प्रोडक्शन से जुड़ी संभावनाओं पर भी अपने विचार साझा किए।

मुलाकात के दौरान मुर्गा ट्रॉफी फिल्म के प्रोड्यूसर सुजीत उपाध्याय, चंदन आनंद, विजया लक्ष्मी और को-प्रोड्यूसर जयराम महतो भी मौजूद रहे। फिल्म टीम ने झारखंड सरकार द्वारा फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री हेमंत  सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड को फिल्म फ्रेंडली डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फिल्म निर्माताओं को यहां बेहतर माहौल और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि स्थानीय युवाओं को भी रोजगार और पहचान मिल सके।

इस मुलाकात को झारखंड में सिनेमा और रचनात्मक उद्योगों के विस्तार की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

बॉलीवुड फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की पूरी रचनात्मक और निर्माण टीम इस प्रकार है

निर्देशक: शशि वर्मा

लेखक- उमेश उपाध्याय
छायांकन (डीओपी): सुनील विश्वकर्मा
संपादन: अमित अर्ज बहादुर
संगीत: नंदलाल नायक
प्रोडक्शन डिज़ाइनर: प्रभात ठाकुर

मुख्य कलाकार:
प्रदुमन नायक, दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’, ऋचा गुप्ता, वर्षा लकड़ा, शौर्यराज, अर्नब, तनिष्का साहू

निर्माता:
कंट्रोलऑल्ट क्रिएट स्टूडियोज़ (नलिनी सिन्हा, मनीषा वर्मा, चंदन आनंद) एवं मुकेश गिरी

सह-निर्माता:

  1. जयराम महतो
  2. उमंग प्रोडक्शंस
  3. अमित आर्ट्स
  4. नायक प्रोडक्शंस
  5. वेंमर्क मीडिया सॉल्यूशंस
  6. ई7 पिक्चर्स
  7. वीएस इनोवेशन पिक्चर्स
  8. सुजीत उपाध्याय
  9. विंग्ड डैगर्स फाउंड्री प्राइवेट लिमिटेड

…………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *