लंबी बीमारी के बाद श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का निधन, प्रदेश RJD में शोक की लहर

RANCHI

आज दिनांक 16 दिसंबर 2025 को प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता कैलाश यादव ने जानकारी दी कि झारखंड सरकार में श्रम, नियोजन, कौशल विकास एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता, लगभग 79 वर्षीय प्रेमलता देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। पटना के मेदांता अस्पताल में भी उनका उपचार कराया गया था।

इस दुखद घटना पर प्रदेश राजद परिवार की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई है। निधन की सूचना मिलते ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया।

प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव, विधायक दल नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा सहित पार्टी के तमाम प्रदेश पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

Ads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *