शिकायतों का हो रहा त्वरित निष्पादन, आम लोगों को मिल रही राहत
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री बोले – “सेवा समय पर देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता”
रांची
जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए शुरू की गई पहल “अबुआ साथी” (WhatsApp नंबर – 9430328080) आम जनता के लिए एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बन गई है। इस सुविधा के तहत लोग अपनी शिकायतें आसानी से दर्ज कर पा रहे हैं, और उन्हें मिल रहा है त्वरित समाधान। शिकायतों के निवारण के बाद लाभार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा – “Thank You अबुआ साथी!“
कुछ प्रमुख शिकायतों का समाधान इस प्रकार किया गया:
- चंद्र प्रकाश चौधरी (शिकायत संख्या – 802235)
मार्च 2022 से लंबित पेंशन मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद ₹13,50,538 की राशि का भुगतान सुनिश्चित किया गया। - मालती कुमारी पहान (शिकायत संख्या – 801001)
मई 2024 से लंबित पेंशन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹3,33,550 की राशि लाभार्थी को प्राप्त हुई। - डी.एन. अंबस्टिया (शिकायत संख्या – 800084)
पुनरीक्षित पेंशन प्राधिकार पत्र की राशि अटकी हुई थी। शिकायत के बाद बैंक को निर्देश देकर भुगतान कराया गया। - राजेन्द्र कुमार महतो (ग्राम – बमने, खलारी प्रखंड)
आय प्रमाण पत्र निर्गत करने में हो रही देरी की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया गया और प्रमाण पत्र जारी किया गया।
