रघुवर दास ने ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफ दिया, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

रांची

ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिली खबर के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रघुवर दास का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अब ओड़िशा में नये राज्यपाल की नियुक्ति होगी। इसी के साथ ये कयास भी तेज हो गये हैं रघुवर दास अब झारखंड की सक्रिय राजनीति में हिस्सा ले सकते हैं। इस खबर से झारखंड प्रदेश भाजपा खेमे में हलचल तेज हो गयी है।
इसी के साथ ये भी खबर है कि पूर्व गृह सचिव एके भल्ला मणिपुर के जनरल वीके सिंह मिजोरम के,
आरिफ मोहम्मद खान बिहार के और आरवी अर्लेकर केरल के राज्यपाल बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *