गरीबों पर मेहरबान हुई मोदी कैबिनेट, 2028 तक मिलता रहेगा मुफ्त फोर्टिफाइड चावल


नयी दिल्ली

केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक मुफ्त फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति जारी रखने को मंजूरी प्रदान की गयी। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी ने सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया है। कैबिनेट ने सीमावर्ती इलाकों में 4,406 करोड़ रुपये के निवेश से 2,280 किलोमीटर सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि NITI Aayog मजबूत चावल पर एक अध्ययन कर रहा है। कहा कि मजबूत चावल सामान्य चावल के साथ मिलाया जाता है और यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली का हिस्सा है।
दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री परिसर बनेगा
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे बताया कि, आज मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है कि गुजरात के लोथल में एक राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित किया जाएगा। इस प्रस्ताव का उद्देश्य समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना और दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री विरासत परिसर बनाना है। जानकारी के मुताबिक ये परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी। इस परियोजना से 15,000 प्रत्यक्ष रोजगार और 7,000 अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आज मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है कि गुजरात के लोथल में एक राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित किया जाएगा। प्रस्ताव का उद्देश्य समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना और दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री विरासत परिसर बनाना है।” कहा कि राजस्थान और पंजाब में सड़कों का निर्माण को मंजूरी दी गयी है। राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में 2,280 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए 4,406 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गयी है। बताया कि 80 करोड़ नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए 17,082 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *