RANCHI
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) केएन सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मूरी और पिस्का रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह का औपचारिक निमंत्रण सौंपा।
बैठक में रेलवे अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्टेशन पुनर्विकास परियोजना से जुड़ी जानकारी भी दी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मूरी और पिस्का रेलवे स्टेशन का लोकार्पण 17 जुलाई 2026 को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शामिल होने की संभावना है।
