पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, कई जिलों में 80% पार; मुर्शिदाबाद में बम धमाके से फैला तनाव

दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62% से अधिक मतदान

KOLKATA

आज हो रहे विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक करीब 62.18% मतदान दर्ज किया गया। कई जिलों में वोटिंग प्रतिशत 80 के पार पहुंच चुका है।
वीरभूम में 60.13%, मुर्शिदाबाद में 62.71%, पश्चिम मिदनापुर में 64.01%, अलीपुरद्वार 63.93%, जलपाईगुड़ी 60.84%, झाड़ग्राम 65.31%, पश्चिम दिनाजपुर 63.05%, दार्जिलिंग 59.81%, कलिंपोंग 59.62%, मालदह 58.45% और पश्चिम बर्दवान में 60.37% मतदान हुआ है।

मुर्शिदाबाद और नौदा में धमाके, कई घायल

मतदान के बीच मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाकों की खबर सामने आई है, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।
इसके अलावा, मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज गर्ल्स स्कूल बूथ पर EVM में खराबी के कारण मतदान में देरी हुई, जिससे मतदाताओं में नाराज़गी देखी गई। दोपहर 1 बजे तक चुनाव आयोग को कुल 407 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

तमिलनाडु में एक चरण में मतदान, EVM में गड़बड़ी

तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है, जहां दोपहर 1 बजे तक 56% वोटिंग दर्ज की गई। दुविपुरम के बूथ संख्या 295 पर कंट्रोल यूनिट में खराबी के कारण मतदान प्रभावित हुआ।
राज्य में DMK गठबंधन और AIADMK गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि विजय की पार्टी TVK पहली बार चुनावी मैदान में उतरी है।
राज्य में 5.73 करोड़ मतदाता 4,023 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे, जिसके लिए 1,06,418 बैलेट यूनिट तैनात की गई हैं।

पश्चिम बंगाल में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ TMC और BJP के बीच माना जा रहा है। वहीं, वोटर लिस्ट से नाम हटाने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए भरोसा जताया है कि उनकी पार्टी राज्य में बहुमत बरकरार रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *