RANCHI
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन आज दिवंगत जेएन सिंह, राज्य सरकार के अवकाश प्राप्त अधिकारी के निधन पर आयोजित संस्कार भोज में शामिल हुए। इस मौके पर हेमंत और कल्पना सोरेन उनके पिस्का मोड़ (शारदा बैट्री गली), रांची स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्मृति शेष जेएन सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत जेएन सिंह जी के पुत्र विनोद कुमार सिंह एवं अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की कामना ईश्वर से की।
