Amazon Tribe, Remote Civilization, HD Footage, Paul Rosalie, Junglekeepers
Central Desk
मानव सभ्यता से पूरी तरह कटी एक दूरस्थ अमेज़न जनजाति की बेहद हैरान करने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। यह “वर्ल्ड फर्स्ट” HD फुटेज अमेरिकी संरक्षणवादी पॉल रोसाली ने साझा किया है, जिसे उन्होंने लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट पर दिखाया। पॉल रोसाली ने बताया कि अब तक इस तरह की जनजातियों की झलक केवल दूर से ली गई धुंधली मोबाइल तस्वीरों तक सीमित थी।

फुटेज में पॉल रोसाली और अन्य खोजकर्ता अमेज़न नदी के किनारे दौड़ते नजर आते हैं, जहां तितलियों के झुंड के बीच करीब एक दर्जन जनजातीय सदस्य सामने आते हैं। हाथों में हथियार लिए ये लोग शुरुआत में आक्रामक दिखाई देते हैं, लेकिन धीरे-धीरे शांत हो जाते हैं और समझते हैं कि सामने मौजूद लोग उनके लिए खतरा नहीं हैं।

यह वीडियो एक साल से भी पहले रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन जनजाति की सुरक्षा को देखते हुए उसकी सटीक लोकेशन सार्वजनिक नहीं की गई है। पॉल रोसाली की संस्था Junglekeepers के अनुसार, इस जनजाति को आम बीमारियों से कोई प्रतिरोधक क्षमता नहीं है, ऐसे में बाहरी संपर्क उनके लिए जानलेवा हो सकता है।

पॉल रोसाली इस अनुभव पर आधारित अपनी आने वाली किताब Junglekeepers भी जल्द जारी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय पॉल द्वारा साझा की गई ये दुर्लभ तस्वीरें और वीडियो अमेज़न के जंगलों में आज भी मौजूद अनछुए संसार की एक झलक पेश करती हैं।

(नोट – वीडियो हमारे फेसबुक पेज पर देख सकते हैं, लिंक नीचे है)
https://www.facebook.com/share/v/1DRqN1fL4H
https://www.facebook.com/share/v/1Bij51VSAE
