RJD के 2 विधायकों ने छोड़ा साथ; एक JDU में तो दूसरे BJP में शामिल; टिकट कटने से चल रहे थे नाराज

22nd October 2025

Patna
बिहार की राजनीति में चुनावी माहौल गर्म होता ही जा रहा है, और अब सारण जिले में हुए ताजा घटनाक्रम ने लालू यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी राजद को बड़ा झटका दिया है। राजद के दो मौजूदा विधायक—परसा से छोटेलाल राय और बनियापुर से केदारनाथ सिंह—ने पार्टी का दामन छोड़कर क्रमश: जदयू और भाजपा की सदस्यता ले ली है। दोनों को इस बार राजद ने प्रत्याशी नहीं बनाया था।
चौंकाने वाली बात यह रही कि इन दोनों विधायकों को उनकी नई पार्टियों ने तुरंत टिकट भी थमा दिया, जिससे साफ है कि यह ‘पाला बदल’ पहले से तय रणनीति का हिस्सा था।
छोटेलाल राय की सियासी पारी कभी जदयू से शुरू हुई थी, फिर लोजपा होते हुए राजद पहुंचे और अब दोबारा जदयू में लौट गए। इधर, केदारनाथ सिंह ने भी जदयू से शुरुआत कर राजद में लंबा समय बिताया, लेकिन इस बार भाजपा में नई पारी की शुरुआत की है। इन दोनों को RJD ने इस बार प्रत्याशी नहीं बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *