रांची: रातू के बसाईर टोली में डबल डेथ मिस्ट्री, कुएं से 2 बुजुर्गों के शव मिलने से हड़कंप

कार्यक्रम में आए थे बंधन भगत और पुनई उरांव, रविवार शाम से थे लापता


RANCHI

रांची के रातु थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक कुएं से दो बुजुर्गों के शव बरामद किए गए। मामला रातू के बसाईर टोली का है।

मृतकों की पहचान बंधन भगत और पुनई उरांव के रूप में हुई है। दोनों बेड़ो इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वे एक कार्यक्रम में शामिल होने बसाईर टोली आए थे।

बताया जा रहा है कि दोनों बुजुर्ग रविवार की शाम से लापता थे। परिजनों द्वारा खोजबीन की जा रही थी, इसी बीच कुएं में शव मिलने की सूचना मिली।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *