Scholarships were given to children at the annual function by the organization
Jamshedpur
जमशेदपूर की सुप्रसिद्ध संस्था इस्लामिक कैरियर सकिल का वार्षिकोत्सव बड़े हर्ष व उल्लास के साथ आजाद मैरेज हॉल में मनाया गया।जिस में शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति जिसमें मुख्य रूप से डाक्टर सैयद सफदर रजी (जैन विश्वविद्यालय),डॉक्टर मोहम्मद रियाज़ प्रधानाचार्य करीम सिटी कॉलेज, ज्ञाज़िम खान जो के डीन प्रशासन है नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय तथा डॉक्टर मोहम्मद ज़करिया करीम सिटी कॉलेज के सेक्रेटरी ने भी बच्चों और अभिभावकों के बीच अपने व्यक्तित्व से उदाहरण दे कर समय और शिक्षा के गुणों से परिचित कराया। इनके अतिरिक्त मांगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान,समाजसेवी रज़ी नौशाद, मुसन्ना उस्मानी, शाकिर अजीमाबादी, सैय्यद आसिफ अख्तर एवं कई विद्यालयों के शिक्षक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।परम्परागत आज भी २२ स्कूल तथा कॉलेजों का. २०० छात्र-छाताओं के बीच स्कॉलरशिप, यूनिफार्म तथा प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। जिसमें 108 बचों को छात्रवृत्ति, 80 बच्चों को यूनिफार्म तथा 12 लड़कियों को सिलाई कटाई ट्रेनिंग हेतु प्रमाणपत प्रदान किए गए।आए हुए अतिथियों ने भाषण में महिलाओं को जागरूक होने का संदेश दिया, ताकि अपने बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान केन्द्रित करें, मोबाइल से उन्हें दूर रखे ताकि भविष्य में बच्चे सफलता प्राप्त कर घर परिवार, शहर तथा देश का नाम उज्जवल कर सके।अतिथियों को पुष्प गुच्छ और मोमेन्ट्री से सम्मानित किया गया।अध्यक्ष श्री सैय्यद आतिफ गुलरेज़ ने स्वागत भाषण दिया तथा श्री शामी अहमद खान ने कार्यक्रम का सुन्दर संन्चालन किया। कार्यक्रम के अन्त में श्री शुमायल ग्यास ने धन्यवाद यापन दिया।
