रांची में कुरकुरे मर्डर केस: पुलिस ने सभी आरोपियों पर कोर्ट में दायर की चार्जशीट

23rd November 2025

RANCHI

रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में 10 अगस्त को हुए साहिल उर्फ ‘कुरकुरे’ हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है। घटना के बाद थाना में कांड संख्या 54/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया था। शुरुआती जांच में पुलिस ने इस मामले में पूर्व पार्षद मो. असलम, अरमान उर्फ हमास, आसिफ और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

ताज़ा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक सप्ताह पहले ही सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब केस की सुनवाई अदालत में आगे बढ़ेगी, और पुलिस की ओर से आरोपियों पर कानूनी शिकंजा और सख़्त होने की उम्मीद है।

पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच पूरी कर ली गई है और उपलब्ध सबूतों के आधार पर मामले को मजबूत बनाया गया है। अब अदालत में आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *