बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया राष्ट्रपति का अभिनंदन
RANCHI
झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज रांची आगमन हुआ। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन उपस्थित रहे।
एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति का अभिवादन एवं आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपति को प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के झारखंड प्रवास के दौरान विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है, जिसे लेकर राज्य प्रशासन की तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थीं।
