CO ने कितने पैसे कहां और कैसे खर्च किये, होगी जांच; पलामू उपायुक्त ने बनाई समिति

3rd November 2025

PALAMU

पलामू जिले के सदर अंचल अधिकारी (सीओ) अमरदीप सिंह बलहोत्रा द्वारा संपादित राजस्व संबंधी मामलों की जांच की जाएगी। उपायुक्त समीरा एस. ने इस संबंध में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

समिति में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता और सहायक समाहर्ता-सह-सहायक दंडाधिकारी को शामिल किया गया है। डीसी ने समिति को निर्देश दिया है कि वे सदर सीओ से संबंधित सभी राजस्व मामलों की गहन जांच कर शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *