नीतीश कुमार से मिले JDU प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा

RANCHI


झारखंड प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने रविवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने पर बधाई भी दी।

मुलाकात के दौरान खीरू महतो ने झारखंड में पार्टी संगठन की मौजूदा स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही राज्य में चल रहे सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में आगामी रणनीतियों और संगठन को मजबूत करने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर जदयू नेता पिंटू सिंह भी उपस्थित रहे। पार्टी नेतृत्व ने झारखंड में जदयू संगठन को और सशक्त करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *