शिबू सोरेन की जयंती पर शिक्षा का संकल्प, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड कार्यक्रम में बोले हेमंत सोरेन



RANCHI

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए शिक्षा को समाज के संपूर्ण विकास की कुंजी बताया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन के जननायक और राज्य निर्माता बाबा दिशोम शिबू सोरेन ने हमेशा शिक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा के आदर्शों और मार्गदर्शन को उन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है और उनमें से एक प्रमुख लक्ष्य यह है कि झारखंड का हर बच्चा शिक्षित हो।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि यह लक्ष्य तभी पूरा होगा जब राज्य के नौजवान अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। उन्होंने कहा, आप एक कदम आगे बढ़ाइए, सरकार आपको दस कदम आगे ले जाने का काम करेगी। आपका हाथ पकड़कर आपको आपकी मंजिल तक पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना राज्य के होनहार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उच्च शिक्षा के रास्ते और आसान होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से इस योजना का लाभ उठाने और शिक्षा के माध्यम से राज्य के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *