बड़कागांव रैयत मारपीट मामला: BJP की 9 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट सौंपने के बाद उच्चस्तरीय जांच की मांग

RANCHI 


विगत दिनों बड़कागांव में रैयतों के साथ हुई मारपीट और अमानवीय दुर्व्यवहार के मामले में गठित भाजपा की 9 सदस्यीय जांच समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू को सौंप दी है। यह रिपोर्ट आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रस्तुत की गई।

जांच प्रतिवेदन सौंपने वालों में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और आरती कुजूर शामिल रहे।

जांच समिति ने पूरे घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की अनुशंसा प्रदेश अध्यक्ष से की है। समिति का कहना है कि रैयतों के साथ हुई घटना न केवल कानून-व्यवस्था से जुड़ा मामला है, बल्कि मानवीय मूल्यों पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रिपोर्ट प्राप्त करते हुए आश्वासन दिया कि पार्टी इस मामले में आगे आवश्यक कदम उठाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित मंचों पर मुद्दा उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *