अफवाहों की हुई छुट्टी, सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली से लौटे रांची

3rd December 2025

RANCHI

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पांच दिनों बाद दिल्ली से रांची लौट आए। वे राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम के बाद शुक्रवार की शाम दिल्ली गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं, जो आज उनके साथ ही रांची लौटीं।

मुख्यमंत्री के लगातार पांच दिन दिल्ली में रहने से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएँ और अटकलें तेज हो गई थीं। सत्ता समीकरण में संभावित बदलाव से लेकर दिल्ली में भाजपा नेताओं से मुलाकात तक की कई अफवाहें फैलती रहीं। हालांकि कल फॉलोअप ने स्पष्ट कर दिया था कि झामुमो और भाजपा के बीच सरकार गठन को लेकर किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं चल रही है और न ही दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की भाजपा नेताओं से कोई मुलाकात हुई।

सरकारी स्तर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम या गतिविधियों की स्पष्ट जानकारी जारी न होने से अफवाहों को और ताकत मिली, लेकिन उनके रांची लौटते ही इन अटकलों पर पूरी तरह विराम लग गया है।

इधर, मुख्यमंत्री के लौटने के साथ ही बड़ी संख्या में JSSC–CGL परीक्षा के सफल अभ्यर्थी उनसे मिलने के लिए उत्सुक हैं। हाईकोर्ट के फैसले के बाद उत्साहित ये अभ्यर्थी मुख्यमंत्री को बधाई देने और जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित करने की मांग रखने वाले हैं।

Ads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *