रांची विश्वविद्यालय के कम्युनिटी रेडियो रेडियो खांची में जुलाई से शुरू होंगे 4 नए सर्टिफिकेट कोर्स

RANCHI

रांची विश्वविद्यालय के कम्युनिटी रेडियो स्टेशन रेडियो खांची 90.4 एफएम में अगले महीने से चार नए एड-ऑन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होने वाले हैं। छह महीने की अवधि वाले इन कोर्सों में रेडियो जॉकी, साउंड प्रोड्यूसर, कॉपी राइटर और रेडियो मैनेजर की ट्रेनिंग शामिल होगी।

रेडियो खांची 90.4 एफएम के निदेशक डॉ. बसंत कुमार झा ने बताया कि इन सभी कोर्सों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जुलाई 2025 से नियमित क्लास शुरू की जाएंगी।

इनमें प्रत्येक कोर्स की फीस 20,000 रुपये निर्धारित है, जबकि एसटी/एससी छात्रों के लिए फीस 19,000 रुपये होगी। इच्छुक छात्र रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित बेसिक साइंस कैंपस में मौजूद रेडियो खांची के ऑफिस या स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन विभाग से संपर्क कर नामांकन कर सकते हैं।

कोर्स से जुड़ी विस्तृत जानकारी या किसी अन्य सहायता के लिए इच्छुक आवेदक 9472786904 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

…………….

रांची विश्वविद्यालय के कम्युनिटी रेडियो ‘रेडियो खांची 90.4 FM में जुलाई से शुरू होंगे 4 नए सर्टिफिकेट कोर्स

रांची विश्वविद्यालय के कम्युनिटी रेडियो स्टेशन रेडियो खांची 90.4 एफएम में अगले महीने से चार नए एड-ऑन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होने वाले हैं। छह महीने की अवधि वाले इन कोर्सों में रेडियो जॉकी, साउंड प्रोड्यूसर, कॉपी राइटर और रेडियो मैनेजर की ट्रेनिंग शामिल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *