BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बासुकीनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना, बिहार के लिए खुशहाली की कामना‎

24th November 2025

‎PATNA

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार में उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज सपरिवार झारखंड के देवघर पहुंचे और बाबा वैद्यनाथ धाम में पवित्र ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।  ‎इस दौरान उन्होंने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बिहारवासियों पर अपनी असीम कृपा, आरोग्य, समृद्धि, और मंगल की वर्षा करते रहने का आशीर्वाद मांगा। 

‎‎उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद हमें निरंतर जन-सेवा और राज्य के विकास के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने की प्रेरणा देता है। देवघर में पूजा अर्चना करने के बाद वे दुमका के बासुकीनाथ धाम पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की। 

‎‎बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि बाबा की अनंत कृपा का अनुभव हृदय को असीम शांति और दिव्य ऊर्जा प्रदान करता है। बाबा बासुकीनाथ से उन्होंने समस्त बिहारवासियों के जीवन में सदैव सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि का संचार करने की प्रार्थना की। उन्होंने बिहार के विकास एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करने का आशीर्वाद भी मांगा। 

‎‎बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम पूरे देश और झारखंड के लिए आस्था और श्रद्धा का केन्द्र है। यहां आने से लोगों को अद्भुत शांति और ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने भक्तों से भी अपनी आस्था बनाए रखने का आग्रह किया। यह स्थल न केवल धार्मिक सेक्टर में बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *