JAMSHEDPUR: अस्मिता खेलो इंडिया बास्केटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन, महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से सजा ग्राउंड

JAMSHEDPUR

झारखंड बास्केटबॉल संघ की ओर से धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में अस्मिता खेलो इंडिया बास्केटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में राज्य की महिला खिलाड़ियों ने उत्साह और बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रतन झा, हेड ऑफ सिक्योरिटी, टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्तार आलम खान, मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए महिला खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर झारखंड बास्केटबॉल संघ के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संघ के सचिव और भारतीय टीम के कोच जे.पी. सिंह को बच्चों और युवतियों में बास्केटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाने तथा खेल के बेहतर विकास के लिए बधाई दी गई। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी और टेक्निकल हेड आरिफ आफ़ताब को भी उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सराहा गया।

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में वीमेन टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। रैज़ल डैज़ल टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि फ्लाइंग हाई टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में लोयोला, RMS, ब्लैक बर्ड्स, एवेंजर्स और ईगल्स टीमों ने भी भाग लिया।

पूरे टूर्नामेंट का सफल संचालन सज्जाद खान, अज़हर खान, सुप्रिया करण, किंकर, हरिश, राहुल सोना, दीपक, विशाल, प्रियांशु और अरहान के सहयोग से संभव हो सका।

झारखंड बास्केटबॉल संघ ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, अधिकारियों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ राज्यभर में, विशेष रूप से महिलाओं के बीच, बास्केटबॉल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *