Ranchi
कांके पतराटोली मदरसा आलिया अरबिया, पतराटोली कांके, रांची में 19वीं एक दिवसीय जलसा-ए-दस्तार बंदी” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 8 नवंबर 2025, दिन शनिवार को शाम 7 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा।
इस एतिहासिक जलसा-ए-दस्तार बंदी” मौके पर हिंदुस्तान एवं झारखंड के कई इलाकों से उलमा-ए-किराम, हाफिज़, क़ारी और बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में दस्तारबंदी (हाफिज कुरआन छात्रों को सम्मानित करने) के साथ-साथ खिताबात-ए-उलमा (इस्लामी भाषण), नातिया मुशायरा और दुआएं भी होंगी।
मदरसे के प्रिंसिपल और जिम्मेदार लोगों ने बताया कि यह जलसा हर 2/3 साल बाद मदरसे में आयोजित किया जाता है ताकि बच्चों में इल्म-ए-दीन (धार्मिक शिक्षा) के प्रति लगन और उत्साह बढ़े। कोरोना काल और लॉकडाउन को देखते हुए कार्यक्रम को कुछ वर्षों तक के लिए स्थगित किया गया था।
11 सालों बाद भव्य दस्तार बंदी होने के कारण लोगों में काफ़ी उत्साह दिखाई दे रहा। आशंका जताई जा रही है हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठे हो सकती है। कार्यक्रम में हिंदुस्तान के मशहूर उलेमा हज़रात शिरकत करेंगे जिनमें कई नामचीन इस्लामी स्कॉलर भी शामिल हैं। इसके अलावा मजलिस-ए-मुन्तजिमा (प्रबंधन समिति) और मजलिस-ए-इस्तकबालिया (स्वागत समिति) के सदस्यों ने सभी मुसलमान भाइयों से अपील की है कि वे इस पवित्र मौके पर ज़रूर शिरकत करें।




