कांटाटोली–सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर प्रशासन एक्टिव, DC के आदेश पर SDO ने लिया काम का जायज़ा

 

RANCHI

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची कुमार रजत ने कांटाटोली–सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान फ्लाईओवर निर्माण से जुड़े भू-अर्जन, भवन शिफ्टिंग, यूटिलिटी शिफ्टिंग और ट्रैफिक प्रबंधन से संबंधित कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित विभागों और कार्यकारी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य को तेज़ी से पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं पर भी चर्चा की गई और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन द्वारा कांटाटोली–सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर परियोजना की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो और आम लोगों को जल्द राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *