RANCHI
दुबई में फंसे झारखंड के गिरिडीह और हजारीबाग जिले के मजदूरों को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट किया है कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द स्वदेश वापस लाया जाएगा।
डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि मजदूरों के बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने के बाद वे व्यक्तिगत रूप से इस मामले को लेकर काफी चिंतित थे। मजदूरों के परिजन लगातार संपर्क में थे और अपने बच्चों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगा रहे थे।
जानकारी मिलते ही दुबई में मौजूद झारखंड के लोगों को सक्रिय किया गया। दुबई में रह रहे जाहिद नामक व्यक्ति ने मजदूरों का पता लगाया, उनसे संपर्क किया और पूरी स्थिति की जानकारी मंत्री को दी। जाहिद के मौके पर पहुंचते ही मजदूरों के चेहरों पर राहत साफ नजर आई।
डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि मजदूरों से उनकी सीधी बातचीत कराई गई है और आवश्यक औपचारिकताओं के तहत पासपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, हर स्तर पर मदद की जा रही है।
मंत्री ने बताया कि वे इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लगातार संपर्क में हैं और एक-दो दिन के भीतर सभी मजदूरों को सुरक्षित झारखंड वापस लाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
डॉ. इरफान अंसारी ने परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि झारखंड हो, देश हो या विदेश—सरकार और कार्यकर्ता हर जगह इंसानियत और जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बयानबाज़ी करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ बोलते हैं, जबकि वे ज़मीन पर उतरकर काम करने में विश्वास रखते हैं।
सुरक्षित हैं दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर, मंत्री इरफान अंसारी ने की बात, कहा- जल्द लौटेंगे, स्थिति पर है पैनी नजर
Jharkhand Workers in Dubai: Dr Irfan Ansari Assures Safe Return Soon
Dubai, JharkhandWorkers, IrfanAnsari, HemantSoren, MigrantLabour