RANCHI
मरकज़ी जमीयतुल मोमिनीन, हिंदपीढ़ी रांची का वर्ष 2026 का पहला कॉन्फ्रेंस रविवार को साउथ स्ट्रीट, हिंदपीढ़ी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता अतीक़ुर्रहमान ने की, जबकि संचालन महासचिव इंजीनियर अकील अख्तर ने किया।
कॉन्फ्रेंस में विभिन्न पंचायतों के सदर, सेक्रेटरी और सरपरस्तों ने भाग लिया और अपनी-अपनी पंचायतों की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक को संबोधित करते हुए अतीक़ुर्रहमान ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और समाज के कमजोर वर्गों के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों में इंजीनियर अकील अख्तर, फिरोज अंसारी, मोहम्मद नकीब, सरताब आलम, आज़ाद अंसारी, मोहम्मद एनायतुल्लाह सहित विभिन्न पंचायतों से मुजम्मिल अंसारी, शोएब अंजुम, राशिद अहमद, शब्बीर आलम, जावेद अख्तर, राशिद आलम समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कॉन्फ्रेंस में जनवरी 2026 के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया। शिक्षा को प्रमुख मुद्दा मानते हुए बच्चों और युवाओं के लिए मार्गदर्शन कार्यक्रम, स्कॉलरशिप की जानकारी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी पहल शुरू करने पर सहमति बनी।
इसके साथ ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाने, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए संगठित प्रयास करने का फैसला लिया गया।
नगर निगम चुनाव को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने, एकजुटता बनाए रखने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया गया। सभी पंचायतों को समय पर मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने और संगठनात्मक अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए गए।
महासचिव इंजीनियर अकील अख्तर ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार जताते हुए कॉन्फ्रेंस को सफल बताया। अंत में संगठन की मजबूती, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ कॉन्फ्रेंस का समापन किया गया।
