प्रोमोशन के बाद 4 इंस्पेक्टर बने DSP, अखिलेश मंडल समेत सभी की स्पेशल ब्रांच में तैनाती

 

Ranchi


इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर पदोन्नत हुए चार पुलिस अधिकारियों को नई पोस्टिंग दे दी गई है। इनमें अखिलेश मंडल, सरोज सिंह, शैलेश प्रसाद और विनोद उरांव शामिल हैं। सभी अधिकारियों को स्पेशल ब्रांच में डीएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से शुक्रवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। आदेश के साथ ही संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने पद पर योगदान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासनिक दृष्टि से इसे स्पेशल ब्रांच को और सशक्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *