रांची से गायब अंश-अंशिका सुरक्षित मिले, रामगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी; सीएम ने कहा- शुक्र है




Ranchi


रांची से लापता हुए अंश और अंशिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों बच्चे 2 जनवरी को राजधानी के धुर्वा इलाके से रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे। कई जिलों और राज्यों की पुलिस टीम तलाश में जुटी थी, लेकिन आखिरकार रामगढ़ पुलिस को सफलता मिली।

पुलिस ने दोनों बच्चों को रामगढ़ के चितरपुर इलाके से सुरक्षित बरामद किया और उन्हें रामगढ़ एसपी के आवास पर लाया गया। बच्चों के पिता सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस से उन्हें बच्चों के सुरक्षित मिलने की सूचना मिली है। परिवार ने बच्चों की सकुशल वापसी पर राहत की सांस ली है और पुलिस टीम का आभार जताया है।

रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चों को एक पति-पत्नी अपने साथ ले गए थे। अपहरण का उद्देश्य फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

13 दिनों तक चले इस मामले के बाद बच्चों की सुरक्षित बरामदगी को झारखंड पुलिस के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। इस पूरे मामले पर डीजीपी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बच्चों की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अपराधियों के चंगुल से दो मासूम जिंदगियों को आज़ाद कराना सराहनीय काम है और ऐसे अपराधी गिरोहों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *