चेक पोस्ट पर वसूली पड़ी भारी, रिश्वत मांगने पर ड्राइवर का फूटा गुस्सा; 5 KM तक चलती ट्रक से लटकाये रखा

CENTRAL DESK

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हनुमना RTO चेक पोस्ट पर अवैध वसूली कर रहे एक दलाल को ट्रक ड्राइवर से पैसे मांगना भारी पड़ गया। रिश्वत देने से इनकार करने पर दलाल जबरन ट्रक पर चढ़ गया, जिसके बाद गुस्साए ड्राइवर ने ट्रक दौड़ा दिया और करीब 5 किलोमीटर तक उसे ट्रक से लटकाए रखा।

घटना 20 दिसंबर 2025, शनिवार की है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डर के मारे दलाल बार-बार माफी मांगता रहा और छोड़ने की गुहार लगाता रहा। जान बचाने के लिए वह ड्राइवर के पैर छूता नजर आता है।

ट्रक ड्राइवर की पहचान सुमित पटेल के रूप में हुई है। सुमित पटेल का कहना है कि वे रोजाना चेक पोस्टों पर दलालों द्वारा की जा रही अवैध वसूली और परेशानियों से तंग आ चुके थे। बाद में उन्होंने ट्रक तब रोका, जब दलाल ने भविष्य में किसी भी ड्राइवर को परेशान न करने का वादा किया।

स्थानीय ट्रक चालकों का आरोप है कि जिले के कई चेक पोस्टों पर दस्तावेज जांच के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली होती है। चालकों का कहना है कि ऐसे दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि रोजाना होने वाली लूट पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *