RANCHI
रांची में झामुमो ने शनिवार को संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए महानगर क्षेत्र के वार्ड नम्बर 11, 16 और 17 की नई इकाइयों का गठन किया। इस्लाम नगर और इदरिशिया कॉलोनी में आयोजित सम्मेलन में तीनों वार्डों के पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य, महानगर संयोजक और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
वार्ड-11 की नई टीम
सम्मेलन में वार्ड 11 के अध्यक्ष के रूप में सहबाज आलम को चुना गया।
उपाध्यक्ष पद पर आफरीदी खान, आशीष मुंडा, खुशबू परवीन, मासुख हुसैन मुन्ना और सदाम कुरैशी का चयन हुआ।
सचिव परवेज अंसारी, कोषाध्यक्ष काशिफ कुरैशी और सह-कोषाध्यक्ष मुर्शिद आलम बनाए गए।
सह सचिव पद की जिम्मेदारी साकिर खान, रूखसार परवीन, नेवरेज खान, जीशान कुरैशी, दानिश कुरैशी, बबलू खान, हसरत परवीन और काशिफ मल्लिक को मिली।
वार्ड-16 का गठन
वार्ड 16 में अध्यक्ष की जिम्मेदारी सहजाद उर्फ टार्ज़न को सौंपी गई।
उपाध्यक्ष पद पर कासिम अंसारी, जुही खातून, अल्ताफ रजा और मो. कैफ को चुना गया।
सचिव सहजाद मंसूरी, कोषाध्यक्ष मो. सेराज, सह-कोषाध्यक्ष मोमिना परवीन और सह सचिव हैदर अली एवं महजबी खातून बनाए गए।
वार्ड-17 की टीम
वार्ड 17 का अध्यक्ष तहसीन आलम को बनाया गया।
उपाध्यक्ष पद पर मो. हारीस और फरहान का चयन हुआ।
सचिव सहनवाज कुरैशी और मो. इरसाद बनाए गए।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी
सम्मेलन में केंद्रीय सदस्य एवं महानगर संयोजक अन्तु तिर्की, अश्विनी शर्मा, पवन जेडिया, डॉ. हेमलाल कुमार मेहता (हेमू), महानगर संयोजक रामशरण तिर्की, मनिंदर सिंह, विक्रम सिंह, अफरोज अंसारी, बीरू साहू, प्रदीप मिर्धा, फरीद खान, जीत गुप्ता, समसाद मल्लिक भोलु, मो. साजिद, मो. आरिज, झारखंड आंदोलनकारी पुष्पा बरदेवा, शालो देवी, मंटु लाला, साहिल यादव, गोपाल पांडेय, फैयाज शाह सहित कई लोग शामिल थे।

