राज्यपाल से मिला JDU प्रतिनिधि मंडल, सात सूत्री मांग पत्र सौंपा

6th December 2025

RANCHI

लोकभवन में शुक्रवार को जदयू के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ़ राजा पीटर ने किया। साथ में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आफताब जमील, प्रदेश महासचिव श्रीभगवान सिंह और प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार मौजूद थे।

जदयू नेताओं ने राज्यपाल को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। राज्यपाल ने पत्र में उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक विचार करने और उचित मंच तक उन्हें भेजने का आश्वासन दिया।

मांग पत्र के प्रमुख बिंदु:

  1. आदिवासी-मूलवासी हितों की रक्षा करते हुए पेसा कानून को राज्य में लागू करने की पहल की जाए।
  2. राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था पर शीघ्र संज्ञान लिया जाए।
  3. तमाड़ प्रखंड के कैनल क्षेत्र में सड़कों का निर्माण तत्काल कराया जाए। पिछले 15 वर्षों में तीन बार शिलान्यास होने के बावजूद सड़क नहीं बनी, जिससे लगभग 40,000 लोग प्रभावित हैं।
  4. राज्यभर में डीयर बंगाल, डीयर हूगली सहित अन्य अवैध लॉटरी कारोबार पर रोक लगाई जाए।
  5. न्यायालयीय रोक के बावजूद जारी अवैध बालू कारोबार पर तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि राजस्व हानि रोकी जा सके।
  6. चुरगी, बारूहातु, तैमारा और गाबेड़ेया पंचायतों में मुंडा जनजाति के खतियानों को ऑनलाइन करने में हुई त्रुटियों को सुधारा जाए।
  7. लोहार/लोहरा समुदाय के सदस्यों को निर्धारित नियमों के अनुसार अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Ads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *