…ऐसा है तो राज्यपाल को भी जनता की ओऱ से चुना जाना चाहिये- नाम बदलने पर बोली कांग्रेस  

3rd December 2025

RANCHI

प्रधानमंत्री के कार्यालय और राजभवन का नाम बदल कर लोकभवन करने के फैसले पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि जब राजभवन को लोकभवन कहा जाए तो फिर राज्यपाल को भी जनता के द्वारा चुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने 11 साल के शासनकाल में रेलवे स्टेशनों, सड़कों का, कई योजनाओं का नाम प्रधानमंत्री ने तो बदल दिया लेकिन देश विकास के पथ पर अग्रसर नहीं हुआ। अब प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम भी बदल दिया गया तो एक बार प्रधानमंत्री अपना नाम बदल कर भी देंखे तो शायद युवाओं को रोजगार प्राप्त हो जाए, महंगाई कम हो जाए, डॉलर के मुकाबले रूपये सबसे नीचे पायदान पर चली गई  वो कुछ मजबूत हो, किसानों को एमएसपी प्राप्त हो जाए अगर वो नहीं तो नाम बदलने से क्या फयादा।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नाम बदलने का खेल नहीं है बल्कि एक वैचारिक बदलाव और शक्ति का केन्द्रिकरण है जिसका उद्देश्य राज्यपालों को सीधा जनता से जोड़कर विपक्षी शासनकाल में अस्थिरता पैदा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *