युवा सोच की चमक: जमशेदपुर में इंटर-स्कूल साइंस क्विज़ में कुरैशिया स्कूल अव्वल

30th November 2025

Jamshedpur

हेल्प एजुकेशन ट्रस्ट, जमशेदपुर की ओर से करीम सिटी कॉलेज ऑडिटोरियम में इंटर-स्कूल साइंस क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के 15 स्कूलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लिखित और PPT राउंड के बाद कुरैशिया स्कूल (टॉप जमशेदपुर) ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि एम.ओ. अकादमी द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। चौथे स्थान पर एडम्स होम इंग्लिश स्कूल और पाँचवें स्थान पर एम.ओ. अकादमी रही।

मुख्य अतिथि करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एम.डी. रियाज़ और विशिष्ट अतिथि मॉसाना ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में डॉ. अब्दुल रहमान, डॉ. मुमताज़ रिज़वी, समी अहमद, स्क. साजिद इकबाल (कोषाध्यक्ष, हेल्प एजुकेशन ट्रस्ट), शिबली फातिमी और मुख्तार खान बतौर गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों मोहम्मद क़ैसर इमाम और मोहम्मद जावेद असलम अंसारी को विशेष सम्मान से नवाज़ा गया।
कार्यक्रम का संचालन समी अहमद ने किया और क्विज़ मास्टर की भूमिका ज़हीर साहब ने निभाई। समापन संबोधन में डॉ. एम.डी. रियाज़ ने विद्यार्थियों को तकनीक के सकारात्मक उपयोग और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *