जमशेदपुर: गोविंद विद्यालय की वार्षिक विज्ञान, कला एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाया टैलेंट

Jamshedpur

गोविंद विद्यालय तमोलिया के छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालय प्रांगण में आयोजित वार्षिक विज्ञान, कला, खेल-कूद, सामाजिक ज्ञान और हस्तशिल्प प्रदर्शनी में अनेक विषयों पर सृजनशील और क्रियात्मक परियोजनाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि आसिफ महमूद (निदेशक, अहशीन इंटरनेशनल स्कूल), विशिष्ट अतिथि प्रो. ज़की अख्तर (करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर) और मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख़्तार आलम खान ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि आसिफ महमूद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों द्वारा प्रस्तुत परियोजनाएँ उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरक कदम हैं। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी प्रतिभा के बल पर समाज को नई दिशा दे सकते हैं। वहीं, प्रो. ज़की अख्तर ने कहा कि बच्चे समाज का भविष्य हैं और उनके विकास में माता-पिता के साथ शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा। सभी परियोजनाएँ प्रदर्शनी प्रभारी डॉली मंडल, सह-प्रभारी दयाल पात्रा और विभिन्न विषयों के विभागाध्यक्षों की देखरेख में तैयार की गईं।

अंग्रेजी और हिंदी माध्यम की कुल 531 परियोजनाओं का मूल्यांकन विभिन्न स्कूलों से आए निर्णायक मंडल ने किया। निर्णायकों ने अपने-अपने विषयों से संबंधित परियोजनाओं का अवलोकन कर सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव अभिषेक शर्मा, प्राचार्या सुश्री कृष्णा मोदक, हेड ऑफ़ एचओडी नौशाद रजिया, सीनियर कोऑर्डिनेटर हरविंदर कौर, जूनियर कोऑर्डिनेटर शबाना परवीन, पीआरओ राजेश शर्मा, हिंदी माध्यम की प्राचार्या सुनीता त्रिपाठी सहित कई अतिथि, शिक्षक-शिक्षिकाएँ और अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *