फर्जी सर्टिफिकेट से मेडिकल एडमिशन: सीएम सोरेन ने जांच बैठाई, सीआईडी को FIR के निर्देश

15th November 2025

RANCHI

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में गलत दस्तावेज़ों के आधार पर दाखिला लेने वालों पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कई अभ्यर्थियों ने सरकारी और निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए फर्जी जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र और ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट का उपयोग कर प्रवेश हासिल कर लिया था।

इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने एक अंतर-विभागीय समिति का गठन करने का निर्देश दिया है, जो सभी संदिग्ध प्रवेशों की जांच करेगी। समिति की रिपोर्ट आने के बाद सीआईडी को एफआईआर दर्ज कर आगे कानूनी कार्रवाई करने का भी आदेश दिया गया है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने स्ट्रे राउंड काउंसलिंग की तिथि बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजने को कहा है, ताकि जांच पूरी होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को स्ट्रे राउंड में शामिल होने का मौका मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *