‘नो योर टूरिस्ट पैलेस’ साइकिल रैली का फ्लैग ऑफ; स्थापना दिवस के 25 साल पर पर्यटन को नई दिशा देने की पहल

13th November 2025

 

RANCHI
झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित “नो योर टूरिस्ट पैलेस” अभियान के तहत साइकिल रैली का फ्लैग ऑफ बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से किया गया। रैली को झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा शहरी विकास और आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली रांची से प्रारंभ होकर लतरातु डैम (रिसॉर्ट) तक गई। 14 नवंबर को प्रतिभागी लतरातु से रांची के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे और खूंटी में रात्रि विश्राम किया जायेगा। 15 नवंबर को यह रैली भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचेगी, जहां श्रद्धांजलि अर्पित कर इसका समापन होगा।

इस साइकिल रैली का उद्देश्य झारखंड के अनदेखे पर्यटन स्थलों को लोगों तक पहुँचाना और राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान देना रहा।

इस अवसर पर खेल एवं युवा मामले के सचिव मनोज कुमार, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, खेल निदेशक शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरनाथ आलोक, सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार, तथा नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *