रांची/अहमदाबाद
झारखंड भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने आज अहमदाबाद स्थित आवास पर देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस विशेष अवसर पर उन्होंने झारखंड के कोयला मज़दूरों के सम्मान की प्रतीक एक मूर्ति अमित शाह को भेंट की।
प्रकाश सिंह ने बताया कि यह प्रतिमा सिर्फ एक सौगात नहीं, बल्कि झारखंड के मेहनतकश कोयला मज़दूर भाइयों-बहनों के संघर्ष और योगदान की पहचान है। उन्होंने कहा, “हमारे राज्य के कोयला क्षेत्र में काम करने वाले मज़दूरों ने देश की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह प्रतीक उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने का छोटा प्रयास है।”
भाजपा नेता ने अमित शाह के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश सहकारिता और आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में नए आयाम छू रहा है।
इस मुलाकात को झारखंड भाजपा के राजनीतिक हलकों में राज्य और केंद्र के बीच संवाद और समन्वय के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
