ग्रामीण अंदाज़ में चुनावी एंट्री: भैंस पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे तेज प्रताप की पार्टी के उम्मीदवार

19th October 2025

candidate arrived to file his nomination in desi style

 

PATNA

बिहार चुनावी मैदान में इस बार उम्मीदवारों के अनोखे अंदाज़ लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। अरवल में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी अरुण यादव ने नामांकन के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि पूरा इलाका उन्हें देखने उमड़ पड़ा। वे भैंस पर सवार होकर कलेक्टरेट पहुंचे — हाथ में लालू प्रसाद यादव की तस्वीर और चेहरे पर चौड़ी मुस्कान थी। जैसे ही उन्होंने दफ़्तर में एंट्री ली, भीड़ ने ‘जय तेज प्रताप’ और ‘लालू यादव ज़िंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।

उनकी यह ‘देहाती स्टाइल पॉलिटिक्स’ अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। वीडियो में अरुण यादव आत्मविश्वास के साथ भैंस की पीठ पर बैठे दिख रहे हैं, मानो जनता के बीच से उठकर जनता के लिए ही राजनीति करने निकले हों।

नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, हम आम लोगों के उम्मीदवार हैं, इसलिए आम अंदाज़ में आए हैं। भैंस मेहनतकश जनता का प्रतीक है वही जनता जिसे हम आवाज़ देना चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर लोग उनके इस अंदाज़ को कोई देसी प्रतीकवाद बता रहा है, तो कोई इसे चुनावी पब्लिसिटी स्टंट। लेकिन इतना तय है कि अरवल की यह तस्वीर अब पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन चुकी है।

तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल इस चुनाव में कई सीटों पर उतर रही है और खुद को ‘जनता की असली आवाज़’ बताकर प्रचार में जुटी है। अरवल सीट से उम्मीदवार अरुण यादव को उम्मीद है कि ग्रामीण और युवा वोटर उन्हें हाथों-हाथ लेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *