बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 2 चरणों में मतदान, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को मतगणना

6th October 2025

Voting in Two Phases on Nov 6 & 11, Counting on Nov 14

पटना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए निर्वाचन आयोग ने आज पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार 243 सीटों पर चुनाव सिर्फ दो चरणों में संपन्न होंगे, जो राज्य के इतिहास में पहली बार होगा।

पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को 121 सीटों पर होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

ज्ञानेश कुमार ने बताया कि कुल 243 सीटों में 203 सामान्य, 38 अनुसूचित जाति (SC) और 2 अनुसूचित जनजाति (ST) सीटें शामिल हैं। बिहार में कुल मतदाता संख्या 7.43 करोड़ है, जिसमें 14 लाख नए वोटर शामिल हैं।

इस बार चुनाव आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर 1200 से अधिक मतदाता न हों, जिससे मतदान सुगम और शांतिपूर्ण हो सके। हर बूथ पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी और सभी प्रत्याशियों के फोटो अब रंगीन और बड़े फॉन्ट में होंगे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की मेहनत की सराहना की और उन्हें ताली बजाकर सम्मानित किया। साथ ही मतदाताओं को भोजपुरी और मैथिली में अभिवादन किया।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 – चरणवार सीट और मतदान की तारीखें

जिलासीट संख्यामतदान की तारीख
पटना146 नवंबर
नालंदा76 नवंबर
गया1011 नवंबर
भोजपुर76 नवंबर
बक्सर46 नवंबर
कैमूर411 नवंबर
रोहतास711 नवंबर
औरंगाबाद611 नवंबर
अरवल211 नवंबर
जहानाबाद311 नवंबर
नवादा511 नवंबर
शेखपुरा26 नवंबर
लखीसराय26 नवंबर
बेगूसराय76 नवंबर
खगड़िया46 नवंबर
मुंगेर46 नवंबर
भागलपुर511 नवंबर
बांका411 नवंबर
जमुई411 नवंबर
मुजफ्फरपुर116 नवंबर
सीतामढ़ी811 नवंबर
शिवहर111 नवंबर
दरभंगा106 नवंबर
मधुबनी1011 नवंबर
सुपौल511 नवंबर
सहरसा46 नवंबर
मधेपुरा46 नवंबर
पूर्णिया611 नवंबर
अररिया611 नवंबर
कटिहार611 नवंबर
किशनगंज411 नवंबर
सीवान86 नवंबर
गोपालगंज66 नवंबर
सारण86 नवंबर
वैशाली76 नवंबर
समस्तीपुर106 नवंबर
पूर्वी चंपारण1211 नवंबर
पश्चिमी चंपारण911 नवंबर

मतगणना की तारीख: 14 नवंबर 2025

Ads Jharkhand Ads Jharkhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *