हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मुर्मू मंडल को अगवा करने का प्रयास, JMM ने कहा- बरहेट चुनाव प्रभावित करने की साजिश

27th October 2024

रांची 
जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज प्रेस वार्ता कर चुनाव में लगे अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा है कि मुख्यमंत्री के बरहेट से प्रस्तावक मंडल मुर्मू को अगवा करने की कोशिश की गयी। इस बाबत सुप्रियो ने जेएमएम की ओऱ से मुख्य चुनाव अधिकारी के रवि कुमार, संजय आनंद लाटकर (आईपीएस) और अमोल वेनुकांत होमकर पर आरोप लगाये हैं। तीनों पदाधिकारियों को चुनाव कार्य से अलग करने की मांग की है। सुप्रियो ने झारखंड राज्य में पदस्थापित भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के उच्च पदस्थ अधिकारियों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। कहा है कि इन अफसरों ने चुनावी प्रक्रिया मे हस्तक्षेप करते हुए एक विशेष राजनीतिक दल (भाजपा) के पक्ष में आचार संहिता का उल्लंघन का किया।  

Ads Jharkhand Ads Jharkhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *