RANCHI
कडरू स्थित हज हाउस में फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह, स्कॉलरशिप डिस्ट्रीब्यूशन सह काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 2026 में CBSE, ICSE और JAC बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले राज्यभर के 330 मुस्लिम छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, सर्टिफिकेट और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
एपीजे अब्दुल कलाम एक्सीलेंस अवॉर्ड के तहत JAC बोर्ड की 10वीं में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले महताब अंसारी और 12वीं साइंस की स्टेट टॉपर रशीदा नाज को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया।
JAC की 10वीं में महताब अंसारी (98.8%), सबनासिब ममाशा और सफिया रानी (98.4%), नजफ तबस्सुम और तस्मिया परवीन (97.8%) को सम्मानित किया गया। CBSE की आसिफा अहमद (96.2%), बरज़ेगा इर्तेशाम (95.2%), अलीहान मैयर, जिकरा अलीया और मोहम्मद अब्बास रिजवी (94.6%) को सम्मान मिला। ICSE की इकरा फातिमा (98.6%), शिफा आरिफ (96.8%) और ऐयाज अदीम (96.2%) भी सम्मानित हुए।
इंटरमीडिएट में JAC की रशीदा नाज (97.8%), शुमैला सबा (94.8%) और इशरा रहमती (94.4%), CBSE की ज़रतब जावेद खान (97.2%), जन्नत जरा (95.6%) और ताहिश माज (95.2%) तथा ICSE के मुहम्मद (96%) और फरहान आलम (87.6%) को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज अब्दुल्लाह कमर की ओर से तिलावते कलाम पाक से हुई। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर फिरोज अहमद भी मौजूद रहे। फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि महासचिव कमर सिद्दीकी ने सोसाइटी की रिपोर्ट पेश की।
मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिजुल हसन ने सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि झारखंड हज भवन में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना शुरू होने जा रही है, जिसके तहत अल्पसंख्यक छात्रों को JPSC और JSSC की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विशेष अतिथि उर्दू शायर डॉ. नवाज देवबंदी ने छात्रों को शिक्षा के साथ इंसानियत और नैतिक मूल्यों को अपनाने की सलाह दी। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संस्था के शिक्षा संबंधी प्रयासों की सराहना करते हुए लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया।
झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम, राजमहल विधायक एमटी राजा, रांची के अबू बकर सिद्दीकी, झारखंड क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर और DIG स्पेशल ब्रांच नौशाद आलम IPS ने भी छात्रों को बधाई दी।
कार्यक्रम में मो. शाहरुख हसन, लुत्फल हक, सईद अहमद अंसारी, अब्दुल रज्जाक अंसारी, डॉक्टर माजिद, डॉ. शमसुन नेहार, गुलाम समदनी, राणा मोजीब, अर्श आलम, नसीम अली, नफीस अहमद खान, जुनैद अनवर, अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष हाजी मोख्तार, सचिव डॉ. तारिक सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूल निदेशक और शिक्षक मौजूद रहे।
सोसाइटी की ओर से तनवीर अहमद, कमर सिद्दीकी, मो. जाहिद, सईद अहमद, अरशद शमीम, सोहेल अख्तर, जावेद अख्तर, नैयर परवेज, अख्तर खान, मतिरउर रहमान, शाबिर वकार, मो. गुलजार, शाहाबुल हक, नईम अख्तर, आसिफ इकबाल, नुसी बेगम, मो. वसीम, शकील, मज़हर हुसैन, हायतुल्लाह, मोइज अख्तर, सय्यद नेहाल, औरंगजेब खान, मो. शमीम, तारिक मोजीबी, बब्बर, सुजाउद्दीन अंसारी, साजिद हुसैन, शकील और अली सर समेत कई लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
