ग्रीन प्लेटो पब्लिक स्कूल में उत्साह के साथ मना ग्रीन डे, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश



RANCHI

ग्रीन प्लेटो पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रीन डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री शंभू नाथ चौधरी, अध्यक्ष, राँची प्रेस क्लब, झारखंड एवं हेड, IANS, के करकमलों द्वारा  किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री अशरफ़ अली ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आर. के. दास ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है तथा प्रत्येक विद्यार्थी को पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, समूह गीत, भाषण, नृत्य तथा  प्रभावशाली नाटक (स्किट) प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं श्रीमती काश्फी परवीन, मिस रितु वर्मा, श्रीमती सबा तनवीर, श्रीमती अमना फिरदौस, मिस रुख़सार, श्रीमती रुचि रंजन, मिस रोशनी, मिस तहमीना, मिस सोनाली, मिस फरहत तथा श्रीमती नेहा नाज़ का सराहनीय योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अंत में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। यह आयोजन सभी उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणादायी एवं संदेशपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *