Ranchi
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में कुल 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, लेकिन भोजपुरी, मगही और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल नहीं किया गया।
भाषा शामिल करने का प्रस्ताव फिर टला
गौरतलब है कि पिछली कैबिनेट बैठक में कांग्रेस कोटे की मंत्री दीपिका पांडे सिंह और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने भोजपुरी और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल करने का मुद्दा उठाया था। उस समय इस प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया था।
इस बार भी कैबिनेट ने इन भाषाओं को सूची में शामिल करने का निर्णय नहीं लिया, जिससे यह मुद्दा एक बार फिर टल गया।
नियमावली को मिली घटनोत्तर स्वीकृति
कैबिनेट ने जेटेड (ZED) नियमावली को घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की है। सरकार ने स्पष्ट किया कि पुरानी नियमावली में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है और उसे यथावत रखा गया है।
फिलहाल सूची में नहीं जुड़ी नई भाषाएं
कैबिनेट के इस फैसले के बाद यह साफ हो गया है कि फिलहाल भोजपुरी, मगही और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा की सूची में जगह नहीं मिलेगी। हालांकि, भविष्य में इस मुद्दे पर फिर चर्चा हो सकती है, लेकिन वर्तमान में सरकार ने इस पर कोई नया निर्णय नहीं लिया है।
